39.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट संग घर पर लेंगे सात फेरे

Must read

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि वह 5 जुलाई को अपनी साथी गौरी स्प्रैट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से उनके घर पर होगी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बचपन के कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

हाल ही में एक वेब सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास दिन होगा। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से आशीर्वाद और दुआएं मांगते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि उनका नया वैवाहिक सफर खुशहाल रहे। आमिर के साथ इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे।

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फैशन, ब्यूटी तथा वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर ने पिछले वर्ष सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से गौरी को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की लगातार चर्चा होती रही।

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में किरण राव से विवाह किया, जिनसे उनका एक बेटा है। वर्ष 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी थी। अब 5 जुलाई को आमिर खान अपनी नई जीवनसंगिनी गौरी स्प्रैट के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article