27.6 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की घोषणा, गरीबों व मेधावी छात्रों को मिलेगा लाभ

Must read

फर्रुखाबाद

जनपद के ग्राम बहोरना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है। समिति ने बताया कि वह लंबे समय से गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और इस वर्ष भी जयंती को जनसेवा के रूप में मनाया जाएगा।
समिति के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से कई योजनाएं लागू की जाएंगी। इसमें 5 अत्यंत गरीब दिव्यांग व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी, वहीं 100 निर्धन विधवा महिलाओं को साड़ी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त एक मेधावी छात्र को 10,000 रुपये की शैक्षिक सहायता भी दी जाएगी, जिससे उसकी पढ़ाई में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक पंजीकरण प्रक्रिया रखी गई है, जिसमें इच्छुक लोग दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 10 अप्रैल को चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 11 अप्रैल को लाभार्थियों को सूचित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
इस आयोजन में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिनमें जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति प्रस्तावित है। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, ताकि सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article