42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

पांडेश्वर नाथ मंदिर में कमरों पर ताले लगाने का आरोप, अवैध वसूली को लेकर संगठन ने दी चेतावनी

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद के प्राचीन श्री पांडेश्वर नाथ महाराज मंदिर परिसर में बने जनसुविधा कक्षों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद इकाई ने मंदिर कमेटी पर कमरों पर अवैध रूप से ताले लगाने और श्रद्धालुओं से मनमाने तरीके से शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।
संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने जारी बयान में कहा कि मंदिर परिसर में बनाए गए ये कमरे विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा और वर-वधू की दिखाई जैसे शुभ कार्यों के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में इन कमरों पर ताला लगाना और उपयोग के लिए 251 का शुल्क लेना अनुचित है।
बताया गया कि संगठन के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना गुप्ता के माध्यम से यह जानकारी संगठन तक पहुंची। संगठन का कहना है कि इस शुल्क को लेकर मंदिर परिसर में कोई लिखित सूचना या नियम प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे यह अवैध वसूली प्रतीत होती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने मंदिर कमेटी से जल्द वार्ता कर कमरों पर लगे ताले खुलवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन जनहित में कड़े कदम उठाने को बाध्य होगा।
संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि सूचना मिलते ही अधिक संख्या में मंदिर परिसर पहुंचकर इस मुद्दे पर सहयोग करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article