32.1 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

जमीन विवाद में लेखपाल के झोले से कागजात निकालने का आरोप, थाने में दी तहरीर

Must read

 

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद के मामले में जांच करने पहुंचे लेखपाल के झोले से कागजात निकाल लिए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर लेखपाल अवनीश शाक्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि बलीपुर गांव में दो भाइयों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद की जांच के सिलसिले में लेखपाल अवनीश शाक्य मौके पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनके झोले से कागजात निकाल लिए। घटना के बाद लेखपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि लेखपाल की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article