नवाबगंज। थाना क्षेत्र के सिरमौरा बांगर गांव में बिजली घर के पास जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर चबूतरा बनाकर उसमें किसी महापुरुष की फोटो रख दी। इसके बाद वहां पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।
पीआरबी ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान बलिस्टर सिंह पाल पुत्र रामदीन निवासी हमीरपुर थाना नवाबगंज तथा सरवनलाल पुत्र रामजीत निवासी सिरमौरा बांगर थाना नवाबगंज के रूप में हुई।
पुलिस ने मंगलवार को दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। थाना निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीआरबी की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है।


