38 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

बीजेपी जहां खत्म होती है, वहीं से शुरू होता है पीडीए : अखिलेश यादव

Must read

 

क्रासर : महंगाई, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा

लखनऊ। अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पीडीए की राजनीति को सामाजिक न्याय की नई धुरी बताया। उन्होंने कहा कि “बीजेपी जहां पर खत्म हो जाती है, पीडीए वहां से शुरू होता है। हमारे पी का मतलब है पीड़ित।”

अखिलेश यादव ने कहा कि समाज के पीड़ित, वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पीडीए ही वह ताकत है जो इन वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी दिलाने का काम करेगी।

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि “महंगाई से लड़ने के लिए साइकिल ही जरूरी है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से परेशान है, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है।

महिला सुरक्षा को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। एनसीआरबी का डेटा तो नहीं झूठ बोलता।” सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में सरकार विफल साबित हुई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पीडीए , महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के जरिए भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी केवल बयानबाजी की राजनीति कर रही है और जनता प्रदेश में हुए विकास कार्यों को देख रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article