32.1 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मां-बहन ने आरोपी को पकड़कर पीटा; भीड़ को चकमा देकर फरार हुआ, रिश्तेदारी से दबोचा

Must read

शमसाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ कमरे के अंदर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर कपड़ा फेरी का काम करने वाला एक युवक पास में खेल रहे बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया।
बताया गया कि कमरे के अंदर बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर पास में खेल रही उसकी बहन को घटना की आशंका हुई। उसने शोर मचाया तो बच्चे की मां मौके पर पहुंच गई। मां और बहन ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर शमसाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर भीड़ को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को बाद में आरोपी के थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़ना खार स्थित अपनी रिश्तेदारी में छिपे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इस संबंध में सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और मामले में उपलब्ध तथ्यों एवं तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article