42.4 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

बलात्कार के प्रयास के आरोपी को छोड़ने का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। बलात्कार में असफल होने पर युवती के घर में घुसकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया विरोध करने पर उसकी मां की पिटाई की जिससे मन का हाथ टूट गया शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी को गिरफ्तार लिया था। लेकिन दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। जो पीड़िता के पिता को तमंचा लेकर तलाश कर रहा है।यें आरोप लगा कर एसपी से की गईं है।
पीड़िता इल्मा बानो पुत्री आरजू आलम निवासी ग्राम सरफावाद थाना जहानगंज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा गांव के ही हसीव उर्फ सुल्तान दुरयानी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की विरोध करने से खिसियाए दुर्रानी व अन्य दो व्यक्ति दीवार फांद कर घर में अन्दर घुस आये थे और हाथों में सभी तमन्चा लिये थे हसीव के साथ वाले ढाटा बांधे थे तथा गाली गलौज करते हुए मुझे पकड़ लिया तथा तमन्ना लगाकर मेरे कपडे फाड़ दिये व बलात्कार की कोशिश की सफल न होने पर हसीव ने जेव से एक शीसी निकाली तथा मेरे ऊपर उड़ेल दी थी । जिससे पीड़िता वाये पैर पर अन्दर सूट / कपड़े जल गये थे तथा शरीर पर जलन पड़ने लगी शोर पर पापा माँ बचाने आयी तो हसीव ने वही पड़ा हुआ डण्डा मेरी माँ के सीधे हाथ में मार दिया जिससे मेरी माँ का हाथ टूट गया था। शिकायत के आधार पर हसीव सुल्तान दुरयानी पर थाना जहानगंज में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जहानगंज एसओ पूनम अवस्थी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article