38 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

पांचाल घाट पर भीषण आग, दो दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के गंगा घाट क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही पांचाल घाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग से दुकान मालिक बलवीर सिंह और नारद गुप्ता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा नकदी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य जरूरी सामग्री आग की भेंट चढ़ गई, जिससे दोनों दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article