29.5 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी आस्था, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। फर्रुखाबाद के बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मंदिर में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में भीड़ रही।गुरुगांव देवी मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थाएं की गईं। भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा की।वहीं जेएनबी रोड स्थित गमा देवी मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही।श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप जलाकर मां का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के प्रथम दिन शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।मंदिरों में दिन भर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article