33.1 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

सीएचसी में सोमवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित

Must read

नवाबगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी टीकाकरण सत्रों के लिए तैयार किए गए माइक्रो प्लान का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने जोर दिया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी एएनएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने कार्यक्षेत्र में माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण सत्रों का संचालन करें। उन्हें छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर समयबद्ध टीकाकरण कराने और प्रत्येक सत्र की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया।

समीक्षा के दौरान प्रत्येक उपकेंद्र के माइक्रो प्लान, टीकाकरण सत्रों की संख्या, लाभार्थियों की उपलब्धता, वैक्सीन की आपूर्ति, कोल्ड चेन व्यवस्था और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने एएनएम से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने और अफवाहों से बचाने के लिए लगातार जनसंपर्क करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में टीकाकरण की गुणवत्ता, समयबद्ध रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड संधारण और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से उदयवीर, धर्मेंद्र यादव, अफार खां, सीएचसी से निमेष चंद, पियूष दीक्षित, एआरओ सुदर्शन सहित ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम उपस्थित रहीं। सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article