– बाबू ग्रीश चंद्र कटियार की कोठी पर किया गया कार्यक्रम
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर स्थित स्वर्गीय बाबू गिरीश चन्द्र कटियार की ऐतिहासिक कोठी पहुंचे। यहां उनके पुत्र एडवोकेट निर्मल चंद कटियार को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद परिसर में पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह स्थान समाजवादी आंदोलन के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1963 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने इसी कोठी को अपना चुनावी कार्यालय बनाया था। इसलिए इस ऐतिहासिक स्थल पर पौधरोपण कर समाजवादी विचारधारा और पर्यावरण संरक्षण दोनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार, रजत क्रांतिकारी, विनोद वाल्मीकि, विशाल राजपूत, सुदेश कुमार, विकास जाटव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


