32.1 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई

Must read

नवाबगंज
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नवाबगंज के मैन चौराहा से तिराहा तक आयोजित की गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखा गया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।

इस यात्रा में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, भाजपा नेता अतुल सिंह गंगवार, जिला मंत्री मनोज गंगवार, मंडल अध्यक्ष आदेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, विनीत भारद्वाज, अमन अवस्थी, देशराज शाक्य, रजनीश अवस्थी, अमन शुक्ला, अभिनेंद्र मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, गिरन्द राजपूत, सभासद शिव मंगल सिंह, ललित श्रीवास्तव, भूपेंद्र शाक्य, अनिल शाक्य, पवन कठेरिया, राजीव गंगवार, शिवप्रताप और दिनेश गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने इस दौरान लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की। यात्रा में कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह उल्लेखनीय रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article