जगह-जगह हुआ स्वागत, या अली जय हिंद के नारे
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम,
फर्रुखाबाद: हजरत अली (Hazrat Ali) के जश्न ए विलादत के मौके पर शनिवार को शहर के लाल दरवाजा स्थित वारसिया मस्जिद में बाद नमाजे जोहर मिलाद ए अली (Zuhr Milad-e-Ali prayers) का आगाज तिलावते कुरान ए पाक की तिलावत से शुरू हुआ व मुकामी शायरों ने हजरत मौला अली की शान में नातिया कलाम प्रस्तुत किए और शाम को 6 बजे से जुलूस का आगाज हुआ। काजी सैयद मुताहिर अली की सदारत में व जेरे सदारत कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सैयद हाजी आफताब हुसैन की रही निकले जुलूस हजरत अली की विलादत पर शहर के मुख्य मार्गो पर भाईचारे और इंसानियत व शांति का संदेश दिया गया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामो के बीच निकले इस जुलूस में हर धर्म और तबके के लोगों अपनी अपनी भागीदारी दर्ज कराई ।कांग्रेसके पूर्व जिलाअध्यक्ष सैयद हाजी आफताब हुसैन व मौलाना फरहत अली जैदी की अगुवाई में लाल दरवाजा स्थित वारसिया मस्जिद से शुरू हुए इस जुलूस का लाल सराय घुमना नेहरू रोड चौक चौराहा किराना बाजार पक्का पुल चौराहा तिकोना चौराहा होते हुए रकाबगंज कला स्थित दरगाह हजरत अब्बास पर जाकर संपन्न हुआ ।रास्ते में जगह-जगह फूलों की पुष्प वर्षा की गई और नारे लगाए गए जुलूस के आगे आगे छोटे छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा और इस्लामी झंडा लहराते हुए व नारे लगाने हुए कहतेहुए जा रहे थे या अली या अली और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे ।
चौक पर लखनऊ से आए हुए मौलाना सैयद कल्बे जब्बाद नकवी की तकरीर हुई थी और व्यापारमंडल की और से जिला अध्यक्ष सदानद शुक्ला के नेतृत्व में मौलाना सैयद कल्बे जब्बाद का व जुलूस का स्वागतकिया गया नेहरूरोड स्थित जामा मस्जिद के सामने व्यापारीनेता संजय गर्ग के प्रस्ताn के सामने फूलों की बारिश से समा बांधा इस दौरान कांग्रेसके पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी सैयद आफताब हुसैन और मौलाना सैयद फरहत अली जैदी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया पप्पन मियां वारसी ने इस फर्रुखाबाद की गंगा जमुना तहजीब का प्रतीक बताया जुलूस का स्वागत संजय गर्ग व व्यापार मण्डल ने भी किया तथा शाल व स्मृति चिन्ह देकर आफताब हुसैन व मौलाना फरहत अली जैदी का स्वागत किया।
चौक पर लखनऊ से आये मेहमाने खुसूसी मौलाना कल्बे जव्वाद ने तकरीर करते हुए कहा कि हज़रत अली ने हमें सबसे पहले इंसान बनना व इसांनियत की पैरोकारी करें।उन्होनें कहाकि कि मैं फर्रुखाबाद के सभी धर्मो व मज़हब के मानने वालो का धन्यवाद करता हूँ वाकई फर्रुखाबाद से पूरे देश में एकता की पैगाम जायेगा ।उन्होनें सभी को जश्ने विलादत मौला अली अलै० की विलादत की मुबारक बाद दी ।रामलीला कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष रवीश त्रिवेदी के अलावा मुन्नालाल पंकजअग्रवाल चमन टंडन व श्रवण कुमार और सुधांशु दत्त द्विवेदी अंकुरमिश्रा नितिन शुक्ला मसर्रत अली जैदी अम्मार अली जैदी मुनव्वर हुसैन हाजी इखलाक खाँ हाजी इस्लाम चौधरी शान चौधरी हाजी असलम चौधरी आबिद चौधरी हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी हाजी असलम अंसारी रहबर आब्दी जावेद हुसैन मुंतज़िर जैदी आदि लोग उपस्थित रहे और प्रशासन का भी स्वागत कियागया लाल दरवाजे से पक्का पुल चौराहा रास्ते में फूलों की बारिश की गई व गुलपोशी के साथ ही राष्ट्रीय तिरंगा जुलूस के आगे आगे हुसैन के।
जुलूस के आगे राष्ट्रीय तिरंगा लेकर चल रहे थे और तोप से गोले दागे जा रहे थे शहर के मुख्यमार्गो से जुलूस निकाला गया लाल सराय टंकी घुमना बाजार घुमाना चौराहा नेहरू रोड चौक चौराहा किराना बाजार पक्का पुल चौराहा तिकोना चौराहा टाउन हाल चौराहा होता हुआ रकाबगंज कला स्थित दरगाह हजरत अब्बास में जाकर संपन्न हुआ था । जहां महफ़िल ए मीलादे अली का आयोजन किया गया ।जिसमें शायरों ने हजरत मौला अली की शान में कलाम सुनाकर महफिल में समा बांधा।मौलाना सैयद सदाकत हुसैन सेथली ने तकरीर की।दरगाह हजरत अब्बास में मजलिस संपन्न होने के बाद आए हुए अकीदत मन दो को तबर्रुक तक्सीम कराया गया।


