मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी रूपुदमन राठौर उर्फ मोनू राठौर पुत्र स्व. विश्वनाथ राठौर उम्र 40 वर्ष व अभिजीत राठौर उर्फ रिंकू पुत्र बृजपाल सिंह उम्र 38 वर्ष बाइक से किसी काम के लिए बेवर गए थे। बेवर से वापस आते समय इटावा बरेली हाईवे पर स्थित महराला पुलिया के निकट बेवर से आ रही डिज़ायर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियत्र बाइक सवार व डिजायर कार दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
घायल मोनू राठौर ने बताया कि पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घायल मोनू राठौर ने फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मदनपुर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हो गया। कार व बाइक खाई में जा गिरी। कार सवार आशुतोष पांडे जनपद मैनपुरी के निवासी अपने तीन साथियों के साथ फर्रुखाबाद जा रहे थे।
मोनू राठौर तथा रिंक राठौर को परिजन निजी वाहन से निजी अस्पताल फर्रुखाबाद ईलाज के लिए ले गए।


