30 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

झारखंड में मंदिर के गेट पर घंटी की जगह लटकती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Must read

रांची: रांची (Ranchi) के डोरंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनू इलाके से एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आयी है। हिनू इलाके का रजिस्ट्री ऑफिस के पास रविवार को हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में घंटे की जगह एक युवक का शव झूलता हुआ मिला। हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर शव का लटके होने की सूचना आग की तरह फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

डोरंडा थाना की पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि जैसे यह हत्या है या फिर आत्महत्या। निबंधन कार्यालय के हनुमान मंदिर के समीप से स्थानीय लोग गुजर रहे थे कि तभी कुछ लोगों की नजर मंदिर के मुख्य द्वार पर एक युवक की फंदे से लटकती हुई बॉडी दिखाई दी, पास जाने पर पता चला कि वह एक लाश है जिसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई।

मंदिर के मुख्य गेट के लोहे के एंगल से फंदे पर लटका हुआ एक युवक का शव की पहचान निचले हिनू निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद इस खबर की सूचना पुलिस को दे दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोनू एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था और उसके पिता की भी मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतक सोनू हमेशा नशे में डूबा रहता था. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के हर पहलू पर काम किया जा रहा है और जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह घटना सुनियोजित हत्या है या फिर युवक ने आत्महत्या की है। मृतक युवक की मां पिंकी देवी मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करती हैं। सोनू की मां के अलावे दो भाई और एक बहन भी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article