मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर नगला बाग निवासी कप्तान सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु पाल फरीदाबाद में नौकरी करता था। 3 वर्ष पूर्व वहीं पर उसकी मुलाकात झारखंड प्रांत केजिला दुमका के गांव भरमनिया निवासी सुनीता से हुई। सुनीता ने बताया 3 वर्ष पहले दोनों में प्रेम हो गया। और दोनों साथ रहने लगे । उसके बाद दोनों नोएडा के।बहलोलपुर में रहने लगे इस दौरान प्रियांशु के साथ सुनीता कई बार दाउदपुर आई लगभग 24अगस्त प्रांशु सुनीता को छोड़कर अचानक चला गया ।प्रांशु को ढूंढते हुए सुनीता दाउदपुर आ गई प्रांशु के पिता सुनीता को घर रखने को तैयार नहीं हुए साथ ही सुनीता को पता चला कि उसकी सास व ससुर एवं ससुराली जन उसके पति की दूसरी शादी करने के फिराक में हैं जिस पर सुनीता ने थाने में शिकायत की लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई l 5 सितंबर की शाम 4 बजे सुनीता थाने पहुंची l थाने में बैठे प्रांशु ने सुनीता को साथ रखने से मना किया तो सुनीता थाने के बाहर गई तथा पेट्रोल छिड़ककर महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची तथा माचिस मांगी पेट्रोल की बदबू से महिला सिपाही सचेत हो गई तथा पानीडालकर सुनीता को सीएससी मोहम्मदाबाद ले गई । निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक ने बताया दोनों पक्षों में बात हो रही है पेट्रोल किसने लाकर दिया इसकी जांच की जा रही है
दूसरी शादी करने के फिराक में पति, सुनीता ने थाने में शिकायत की


