23 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौत

Must read

 

 

 

शाहजहांपुर

 

जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण कुमार उर्फ कन्हैया (40 वर्ष), उनकी पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष), पुत्री दीक्षा (8 वर्ष) और पुत्र नैतिक (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण अपनी ससुराल गांव सिरखिड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में परिवार सहित शामिल होने आए थे और गुरुवार को वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

परिवार में अरुण की एक बेटी प्रांशी घर पर मौजूद थी, जो इस हादसे में बच गई। अरुण मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article