40 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

फर्जी दस्तावेज बनाकर 3.05 लाख की धोखाधड़ी, नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और रुपये हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र निवासी मनोज कुमार दुबे पुत्र रूपवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि इटावा जनपद निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया पुत्र शिशुपाल तथा उसके दो अज्ञात साथियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी कर उनसे 3 लाख 5 हजार रुपये हड़प लिए।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article