35 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

19 अप्रैल को जिले में होगा विशाल शैक्षणिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

Must read

कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित

फर्रुखाबाद। जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 19 अप्रैल को एक भव्य शैक्षणिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “शिक्षा की अलख जगाने, चलो गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम शहर के नवभारत सभा भवन में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षाविद भाग लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस), अपर आयुक्त भारत सरकार एवं राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्य फाउंडेशन उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर जवाहरलाल सिंह राजपूत, राष्ट्रीय संरक्षक कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक लक्ष्य टीम फर्रुखाबाद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष नवाब सिंह राजपूत ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लक्ष्य टीम के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना और युवाओं को बेहतर कैरियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा कैरियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकें। इस आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article