लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। यह विरोध असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान को लेकर किया गया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस बयान के लिए असम के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। वाराणसी में प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को हाउस अरेस्ट भी किया।


