35.4 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

कचहरी परिसर में चली गोली, चचेरे भाई ने वकील को मारी गोली—वीडियो आया सामने

Must read

– मारपीट से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, लात-घूंसे और हेलमेट के बाद चली गोली
लखीमपुर। जिले की कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड का सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना में वकील जितेंद्र को उनके ही चचेरे भाई विराट राज ने गोली मार दी। गोली जितेंद्र के पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ चुका था। बताया जा रहा है कि जितेंद्र और विराट राज के पिता के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विराट के पिता के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कचहरी परिसर में पहले जमकर लात-घूंसे चले और हेलमेट से भी हमला किया गया। माहौल इतना गर्म हो गया कि देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी बीच विराट राज ने गुस्से में आकर तमंचा निकाल लिया और अपने चचेरे भाई जितेंद्र पर फायर कर दिया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पहले मारपीट होती है और फिर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच जाती है। कचहरी जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विराट राज की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घायल वकील जितेंद्र का इलाज लखनऊ के अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article