युवाओं ने बनाया ‘दिव्यास्त्र’, 500 किमी रेंज वाला एआई ड्रोन बनेगा सेना के लिए गेमचेंजर
लखनऊ। कभी अवैध हथियारों के लिए बदनाम रहा उत्तर प्रदेश अब तकनीक और रक्षा नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। राजधानी लखनऊ में युवाओं और निजी कंपनी के प्रयास से एक अत्याधुनिक ड्रोन ‘दिव्यास्त्र’ तैयार किया गया है, जो प्रदेश को ‘ड्रोन शक्ति’ के हब के रूप में स्थापित कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह ड्रोन लगभग 500 किलोमीटर की रेंज के साथ काम करने में सक्षम है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इसकी लागत अपेक्षाकृत कम है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर उपयोग में लाया जा सकता है।
इस उपलब्धि के पीछे प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति और डिफेंस कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का बड़ा योगदान माना जा रहा है। इन पहलों के चलते युवाओं को नवाचार और तकनीकी विकास के लिए बेहतर मंच मिला है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘दिव्यास्त्र’ ड्रोन भारतीय सेना के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। निगरानी, सुरक्षा और सामरिक अभियानों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
‘तमंचों’ से ‘ड्रोन शक्ति’ तक—बदलते यूपी की नई तस्वीर


