33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

थाना जहानगंज : नई प्रभारी पूनम अवस्थी के लिए तीन मामलों को सुलझाना चुनौती

Must read

फर्रुखाबादl
थाना जहानगंज में नई तैनाती के साथ ही पुलिसिंग का अंदाज बदलता नजर आ रहा है। नई थाना प्रभारी के रूप में आईं पूनम अवस्थी ने कार्यभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए और पुलिस महकमे में अनुशासन की नई लाइन खींच दी है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पूर्व प्रभारी राजेश राय को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पूनम अवस्थी को जहानगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तैनाती की खबर सामने आते ही उन्होंने बिना देरी किए थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई और तुरंत एक्शन मोड में नजर आईं।
शाम होते-होते उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे पुलिस की सक्रियता का संदेश आम लोगों तक पहुंचा। वहीं, पूर्व प्रभारी की विधिवत रवानगी भी नहीं हो सकी और नई प्रभारी ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया।
थाना प्रभारी के सामने फिलहाल तीन बड़ी चुनौतियां हैं अवधेश मिश्रा से जुड़े मामले की विवेचना को जल्द निपटाना, कोरी खेड़ा में हुए सनसनीखेज नैनिहाल हत्याकांड का खुलासा करना और कमाल खां मेले में हुई कुंडल व जंजीर लूट की घटना में आरोपियों को पकड़ना।
पूनम अवस्थी ने थाने में सख्त निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना वर्दी और कैप के नजर नहीं आएगा। साथ ही बिना सूचना दिए थाने से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
नई प्रभारी के इस सख्त रुख से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जहानगंज थाने में अब लापरवाही नहीं चलेगी और लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई देखने को मिल सकती है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इन चुनौतियों से कितनी जल्दी निपटती है। और नई प्रभारी ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया।थाना प्रभारी के सामने फिलहाल तीन बड़ी चुनौतियां हैं अवधेश मिश्रा से जुड़े मामले की विवेचना को जल्द निपटाना, कोरी खेड़ा में हुए सनसनीखेज नैनिहाल हत्याकांड का खुलासा करना और कमाल खां मेले में हुई कुंडल व जंजीर लूट की घटना में आरोपियों को पकड़ना।
पूनम अवस्थी ने थाने में सख्त निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना वर्दी और कैप के नजर नहीं आएगा। साथ ही बिना सूचना दिए थाने से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।नई प्रभारी के इस सख्त रुख से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जहानगंज थाने में अब लापरवाही नहीं चलेगी और लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई देखने को मिल सकती है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इन चुनौतियों से कितनी जल्दी निपटती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article