33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

प्रीपेड मीटर बना परेशानी का सबब, बुजुर्ग के घर 4 दिन से अंधेरा

Must read

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के रायभान खेड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बुजुर्ग महिला को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता के घर बिना पूर्व सूचना के बिजली का मीटर प्रीपेड में बदल दिया गया, जिसके बाद से लगातार दिक्कतें सामने आ रही हैं।
पीड़िता बुजुर्ग रामदुलारी के घर पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। परिवार का कहना है कि उन्होंने मीटर रिचार्ज भी कराया, लेकिन इसके बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अचानक मीटर बदलने और तकनीकी खामियों के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना जानकारी दिए मीटर बदलना और फिर समस्या का समाधान न करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article