27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

थाने के जनसुनवाई भवन का छज्जा गिरा, पुलिसकर्मी समेत बुजुर्ग दंपत्ति घायल

Must read

बांदा। जिले में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। थाने के जनसुनवाई भवन का छज्जा अचानक गिर गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के बीच भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि छज्जा पहले से ही कमजोर था, जो आंधी-तूफान के दबाव को सहन नहीं कर सका।
हादसे के तुरंत बाद थाने के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने भवन की स्थिति का तत्काल आकलन करने और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
एसपी ने छज्जे की मरम्मत और थाने की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article