30 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से हुआ स्नेहमिलन

Must read

फर्रुखाबाद । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओम निवास जटवारा जदीद अंगूरी बाग सेवा केंद्र पर स्नेह मिलन का धूमधाम से हुआ।
माउंट आबू ज्ञान सरोवर से आए हुए ब्रह्मा कुमार अर्जुन भाई ने कहा कि हमें अपने जीवन में सुख शांति आनंद प्रेम की बहुत जरूरत है लेकिन वह तब मिल सकती है जब हम परमात्मा को याद नहीं करेंगे तब हमारे घर में हमारे परिवार में सुख की अनुभूति नहीं होगी।
पांडव भवन से आए हुए ब्रह्मा कुमार सत्यनारायण भाई ने कहा कि दीवारों के भी कान होते हैं हमारा चेहरा एक दीवार की तरह है जिसमें आंख, नाक, मुख है हमें अपने कानों से सदैव अच्छी बातें सुननी चाहिए। आंखों से कभी किसी को गलत दृष्टि से नहीं देखना चाहिए मुख हमारा एक धनुष की तरह है। और जीव हमारी बाढ़ की तरह है इसलिए सदैव हमें अपने मुख से ऐसे बोल बोलने हैं जो किसी को दुख न पहुंचे सदैव हमें अपने मुख से प्यार से बोलना है और मीठा बोलना है साथ में आए घनश्याम भाई ने सभी भाई बहनों को गीतों के द्वारा बाबा का संदेश दिया ।सभी भाइयों का तिलक व मुकुट लगाकर सम्मान किया गया। महात्मा बुद्ध स्कूल से रामोतार कुशवाहा ने व डी आर अंबेडकर पब्लिक स्कूल से डीके शर्मा ने ओम शांति निकेतन पब्लिक स्कूल से सुआलाल मिश्रा ने माउंट आबू से आए हुए सभी भाइयों का सम्मान किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article