फर्रुखाबाद।शुक्रवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुर्कीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा एवं नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हसनैन खान ने की।
ग्राम तुर्कीपुर के पंचायत घर के पास स्थित फील्ड में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान जिला उपाध्यक्ष साजिद खान एवं अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं उनकी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला एवं पका पहनकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा किसी भी अन्य धर्म और समाज के विरुद्ध नहीं है ।
पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने कहा समाजवादी पार्टी 2012 से 2017 तक पूरे 5 वर्ष बहुमत के साथ सत्ता में रही लेकिन उन 5 वर्षों में प्रदेश के अंदर सर्वाधिक धार्मिक हिंसा और दंगे हुए पूरे प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज कायम हो गया प्रदेश की जनता ने भाजपा के हाथ सत्ता की चाबी दी उसके बाद 2017 से लगातार प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व में चल रही सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ और यहां तक की कानून का राज स्थापित करते हुए अपराधियों गुंडे और माफियाओं को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया। आज किसी भी वर्ग की बहू बेटियां महिलाएं एवं बच्चों पर किसी भी गुंडे और माफियाओं की नजर नहीं पड़ सकती है। अल्पसंख्यक समाज के युवा वर्ग को भाजपा के विचारधारा से जुड़ना चाहिए। हम सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ देश व प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान ने किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे उर्फ अनु कार्यालय प्रभारी संजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई जिला मंत्री मनोज गंगवार मोइन खान अतर सिंह कमल खान राज़ुद्दीन शाहिद हसन ठाकुर अनवर हसन पूर्व प्रधान कैसर खान प्रवेश खान तस्लीम खान गिरीश चंद्र राजपूत आमिर खान आदि लोग मौजूद रहे।
अल्पसंख्यकों ने किया भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान


