27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

प्रधानाध्यापिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम, इलाके में मचा हड़कंप

Must read

जौनपुर: जौनपुर (Jaunpur) में एक भीषण सड़क हादसे में कम्पोजिट विद्यालय उदपुर गेल्हवा की प्रधानाध्यापिका (headmistress) सुमन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापिका की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के पास घटी है। जहां एक तेज ऱफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह को ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोग आनन-फानन में घायल प्रधानाध्यापिका को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article