27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

यूपी पीसीएस में 205वीं रैंक पाकर नायब तहसीलदार बने भानु प्रताप का जोरदार स्वागत

Must read

मोहम्मदाबाद: कस्बे के इंद्रा नगर निवासी स्वर्गीय जगरूप सिंह के 24 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में 205वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बताया गया कि भानु प्रताप ने पहली ही कोशिश में यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि में उनके मामा रत्नेश प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

गुरुवार 2 अप्रैल को जब भानु प्रताप लखनऊ से अपने घर मोहम्मदाबाद पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान उनसे मिलने वालों और बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।

रामकृष्ण मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक बृजेश दुबे ने भानु प्रताप को विद्यालय में आमंत्रित कर विद्यार्थियों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि भानु प्रताप ने इसी विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। अब उन्होंने पहली ही कोशिश में नायब तहसीलदार बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से उन्हें बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रावेंद्र सिंह, इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्य छाया चौहान, मनोज दुबे, अवधेश मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी भानु प्रताप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article