फर्रुखाबाद। मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के संदर्भ में तैयारी बैठक संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया हर वर्ष की भांति 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा ।यह स्थापना दिवस एक सेवा भाव दिवस के रूप में मनाया जाएगा 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई भारतीय जनता पार्टी जिसने अपनी राजनैतिक पारी में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी जन कल्याण और जन सेवा के संकल्प के मंत्र के साथ अपनी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया है।संगठन की योजना के अंतर्गत 5, 6 व 7 अप्रैल को जिला कार्यालय को व फूलों,लाइटिंग एवं रंगोली द्वारा सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय पर ध्वज फहराने एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी वरिष्ठ नेता एवं विचार परिवार के लोग आमंत्रित किए जाएंगे। कार्यालय पर पार्टी की विकास यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं उद्वोधन होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएंगे एवं प्रत्येक बूथ पर पार्टी के प्रेरक महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे इसके साथ ही बूथ पर ही 6 एवं 7 अप्रैल को प्राथमिक सदस्य सक्रिय सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम को मनाने का कार्य करेंगे । जिला स्तर पर 8 व 9 अप्रैल तारीख के मध्य सक्रिय सम्मेलन आयोजित होंगे। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांव एवं बस्तियों में भ्रमण करके केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं योजनाओं का प्रचार करेंगे एवं जिस गांव में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज के बुद्ध जीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित होगा लाभार्थियों से संपर्क करके प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करेंगे। यह सभी कार्यक्रम सोशल मीडिया विभाग एवं आईटी सेल विभाग द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जाएगा।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा भाजपा की स्थापना के बाद उसकी विकास यात्रा की बारे में संपूर्ण जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर भारत विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्थापना दिवस का अवसर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस होता है जिसको पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे अभिषेक बाथम जितेंद्र सिंह सर्वेश कुशवाहा संदेश राजपूत अशनील दिवाकर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मंत्री अनुराग सिंह पंकज पाल मनोज गंगवार शिव मोहन सिंह अभिषेक बाजपेई श्वेता दुबे प्रतिभा राजपूत एवं जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह संतोष राजपूत नीरज अवस्थी
मौजूद रहे।
जिले में धूमधाम से मनेगा बीजेपी का स्थापना दिवस, रूपरेखा तय


