30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

दिनदहाड़े कुंडल लूट का खुलासा, निखिल नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार

Must read

– एसओजी टीम नें किया खुलासा, भोपतपट्टी से दबोचे आरोपी
– पुलिस नें भेजे जेल,

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने दो दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी निखिल कटियार को उसके नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक और छीने गए सोने के दोनों कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

एसओजी टीम और प्रभारी सचिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ग्राम राजा नगला रम्पुरा निवासी निखिल कटियार पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि 25 मार्च को पाल नगला विजाधरपुर निवासी पूर्व सैनिक संतोष पाल की वृद्ध मां राम जानकी सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके कानों से सोने के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी निखिल कटियार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article