32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

अंगूरी बाग की पुलिया पर टूटा लोहे का जाल, हादसों का खतरा बढ़ा, प्रशासन बेखबर

Must read

क्रासर
आए दिन होते रहते हैं हादसे
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंगूरी बाग में बनी पुलिया इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बनी हुई है। पुलिया पर लगा लोहे का जाल (ग्रिल) क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जाल भारी वाहनों के दबाव के कारण टूट गया है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त जाल के कारण कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, जब बैलगाड़ी पुलिया से गुजरती है तो जानवरों के पैर जाल में फंस जाते हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लग रही हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यह पुलिया हादसों का केंद्र बनती जा रही है।
क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया के जाल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि राहगीरों और जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article