27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

नवादा में बंद कमरे में मिला बुर्के में लटकी मां और दो मासूम बेटियों का शव, जांच में जुटी पुलिस

Must read

नवादा: बिहार के नवादा (Nawada) जिले में बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक ही कमरे से मां और उसकी दो मासूम बेटियों (daughters) के शव बरामद किए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है। ​पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 30 वर्षीय निदा खातून और उसकी दो बेटियों- 4 वर्षीय सितारा खातून तथा 3 वर्षीय सरिया खातून के रूप में हुई है। निदा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में रहती थी, जबकि उसके सास-ससुर नीचे के कमरे में रहते थे।

सोमवार की सुबह जब काफी देर तक ऊपर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। निदा का शव बुर्के में फंदे से लटका हुआ था, जबकि दोनों बच्चियों के शव बेड पर मृत पड़े थे।

​स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति मोहम्मद साजिद करीब 11 महीने पहले रोजगार के सिलसिले में दुबई गए हुए हैं और फिलहाल वहीं रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पति और दूर रह रहे अन्य रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

चर्चा यह भी है कि मृतका और उसकी सास के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर विवाद होता रहता था। इसके अलावा, बच्चों की परवरिश को लेकर भी पति-पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article