24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

शीतला माता मंदिर के बाहर सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

Must read

फर्रुखाबाद। शहर के बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से आए भक्तों के चलते सुबह से ही भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि मंदिर के बाहर और आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही थाना कादरी गेट पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article