30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

डॉ. लोहिया जयंती की पूर्व संध्या पर सपा का ‘रात्रि जन जागरण अभियान’ शुरू

Must read

फर्रुखाबाद।प्रखर समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद में ‘समाजवादी रात्रि जन जागरण अभियान’ की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के चौकी महमदपुर गांव में सपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस मौके पर पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना होगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के सपनों को साकार करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इसी अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाएगी।
जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि यह रात्रि जन जागरण अभियान जनपद के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता आम जनता को जोड़ने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुशवाहा, विनोद कुमार वाल्मीकि, स्वदेश यादव, विशाल राजपूत समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने गीत-संगीत के माध्यम से समाजवादी विचारधारा का प्रचार किया और अखिलेश यादव पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विनोद कुमार वाल्मीकि, विशाल राजपूत, स्वदेश कुमार सागर वाल्मीकि, रियाजुद्दीन, प्रमोद राजपूत, सुदेश, बलराम राजपूत, मुनीं, इब्राहिम, रुस्तम, अमर सिंह कुशवाहा, आमीन, मिश्रीलाल, कुलदीप राजपूत, शिव कुमार, शाहिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। यह अभियान आने वाले दिनों में जनपद के विभिन्न गांवों में आयोजित किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article