35 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

महिला सम्मान समारोह में 26 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Must read

– अखिलेश यादव ने गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, में आयोजित भव्य महिला सम्मान समारोह में अखिलेश यादव और डिम्पल यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया। यह आयोजन अखिलेश यादव की दादी मूर्ति देवी और माता मालती देवी की स्मृति में किया गया।
कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, चिकित्सा, खेल, शिक्षा, पत्रकारिता, न्याय, हस्तशिल्प, दलित विमर्श, पर्यावरण और जनजागरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी के नाम पर भी सम्मान दिया गया, जिसे सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया गया।
सम्मानित महिलाओं में क्रिकेटर पूनम यादव, डॉ. रीता चौधरी, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. नय्यरा शकील, नंदिनी वर्मा, अनीता गौतम, सुनीता झींगरन, डॉ. रेनू यादव, रिजवाना, अजीज काविश लेनिन, डॉ. प्रियंका सोनकर, शहनाज सिद्दीकी, डॉ. सबीहा अनवर, रीमा गौतम, मधु अग्रवाल सहित अन्य नाम शामिल रहे।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी और हर साल आर्थिक सहायता देने की योजना पर भी काम होगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी है और झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए थे।
वहीं डिम्पल यादव ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए महिलाओं और बेटियों का आगे बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में कई घटनाएं चिंताजनक हैं और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रो. रूप रेखा वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना मिश्रा ने किया।
समारोह में सभी सम्मानित महिलाओं को शॉल, बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article