25 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

फर्रुखाबाद विस्फोट: संदिग्ध हालात में धमाका, सेफ्टी टैंक से इनकार, सिलेंडर की चर्चा तेज

Must read

➤ सेफ्टी टैंक फटने के नहीं मिले संकेत
➤ सिलेंडर ब्लास्ट की चर्चा, जांच कई बिंदुओं पर जारी
फर्रुखाबाद, संवाददाता।
नाला मछरट्टा में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए भीषण विस्फोट को लेकर मामला अब संदिग्ध होता जा रहा है। प्रारंभिक जांच में जहां सेफ्टी टैंक फटने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब तक ऐसे कोई ठोस सुराग नहीं मिले हैं, जिससे इस थ्योरी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों ने भी साफ तौर पर कहा है कि “घर में कोई सेफ्टी टैंक मौजूद नहीं है, पाइप सीधे नाले से जुड़े हैं”
इसके बाद अब इलाके में सिलेंडर फटने की चर्चा जोर पकड़ रही है, हालांकि इसकी भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन
फॉरेंसिक टीम की मदद ले रहे हैं
विस्फोट स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तकनीकी जांच के जरिए कारणों का पता लगाया जा रहा है
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—अगर सेफ्टी टैंक नहीं था, तो विस्फोट कैसे हुआ?
क्या गैस सिलेंडर कारण है या कुछ और?घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल विस्फोट का असली कारण रहस्य बना हुआ है, जिसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article