फर्रुखाबाद। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और आगामी रणनीतियों पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान सामाजिक मुद्दों, संगठन के विस्तार तथा युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर मुख्य पदाधिकारी अमित मिश्रा (मंडल प्रभारी), अरुणेश मिश्रा (जिला अध्यक्ष), सुब्रत कटियार (जिला महामंत्री), शिवम गुप्ता, विवेक ठाकुर, कन्हैया तिवारी, अनिल कश्यप, राहुल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर


