35.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

फर्जी आरपीएफ दारोगा गिरफ्तार, कई दिनों से ट्रेन में कर रहा था मुफ्त यात्रा

Must read

– घर वालों के नौकरी के दबाव से परेशान होकर अपनाया तरीका, GRP ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दबोचा
प्रयागराज। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों से रेलवे में वर्दी पहनकर मुफ्त में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से पकड़ा।
गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर वाले उस पर नौकरी करने का दबाव बना रहे थे। नौकरी न मिलने के कारण उसने खुद को आरपीएफ दारोगा बताकर वर्दी पहनना शुरू कर दिया, जिससे वह ट्रेनों में मुफ्त यात्रा कर सके और घर वालों को भी लगे कि उसे नौकरी मिल गई है।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आरपीएफ जैसी वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैच, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी, लाल रंग के जूते और खाकी मोजे बरामद किए। इसके अलावा उसके पास से 650 रुपये नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिला है।
जीआरपी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article