36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

तेज गति और अवैध खनन पर विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार ने लगाई फटकार

Must read

– ट्रैक्टर चालक ने थाने में दी तहरीर, मामला बना चर्चा का विषय
फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल क्षेत्र स्थित बंद पड़ी सूत मिल परिसर में मलबा उठान को लेकर रविवार को तेज गति से ट्रेक्टर चलाने और अबैध मिट्टी खनन को लेकर विधायक पति डॉ अजीत गंगवार नें जम कर आड़े हाथों लिया और चेतावनी दी।जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से मलबा और खनन सामग्री ले जाने की शिकायत मिलने पर कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार के पति डॉ. अजीत गंगवार मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर चालक को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने खुद को प्रताड़ित बताते हुए थाने में तहरीर दे दी।
बताया गया है कि कम्पिल क्षेत्र की बंद पड़ी सूत मिल से मलबा हटाने का काम चल रहा है। इसी दौरान कुछ ट्रैक्टरों से सामग्री बाहर ले जाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बिना स्पष्ट अनुमति के मलबा और खनन सामग्री का उठान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक तथा वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. अजीत गंगवार ने कथित रूप से अवैध खनन और मलबा उठाने पर नाराजगी जताते हुए काम बंद करने की चेतावनी दी। वहीं ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई। इसी आधार पर चालक ने डॉ. अजीत गंगवार समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कम्पिल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार कथित तौर पर एक ठेकेदार से सख्त लहजे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article