36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सीएम योगी सतर्क, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

Must read

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में फील्ड में निकलकर हालात का जायजा लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बारिश के कारण यदि किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है तो उसका तत्काल आकलन कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें गांवों में जाकर नुकसान का सर्वे करें ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत दी जा सके।

सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त सभी जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और स्थिति की निगरानी करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि कहीं फसल या संपत्ति को नुकसान हुआ है तो शासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजे का वितरण शीघ्र कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण यदि कहीं जलभराव या अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाए और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार रहे और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

प्रदेश के कई जिलों में मौसम में आए बदलाव के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article