शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोलर पैनल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिलन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश (24) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जनवरी माह में खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे।
चोरी किए गए पैनलों में से एक को उसने बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा पैनल उसने अपने घर में छिपाकर रखा था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोलर पैनल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


