39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

श्री श्याम आस्था परिवार के फागुन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लिया बाबा का आशीर्वाद

Must read

फर्रुखाबाद। श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फील्ड में श्री श्याम बाबा का पंचम फागुन श्याम महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मनोना धाम से आए महाराज जी के। दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। भेड़ को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
श्री श्याम महोत्सव आस्था परिवार के आयोजक मंडल ने बताया की फागुन मास में श्री श्याम बाबा की विशेष कृपा होती है उनके भजन कीर्तन से जो हो हमें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है उसे हम सब लोग समाज सेवा मानव कल्याण वर्ष भर करते रहते हैं इस वर्ष बाबा श्याम के वार्षिक महोत्सव में प्रमुख रूप से मनोना धाम जीवन धाम के महंत ओमेंद्र जी महाराज की विशेष कृपा और बाबा का आशीर्वाद भक्त जनों को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबा की ज्योति जागरण श्री श्याम बाबा का भाव एवं दिव्या सिंगार दर्शन एवं फूलों का विशेष सिंगर एवं पुष्प वर्षा 56 भोग बाबा का महंत जी द्वारा आशीर्वाद महा आरती के दर्शन रहा। बाबा के दरबार में हरियाणा उत्तर प्रदेश से भजन गायक अभिनव ऐरन (मिनी कन्हैया मित्तल) भजन गायिका बृज क्षेत्र वृंदावन बरसाना से सुश्री पूनम दीदी लोग गायिका के भजनों गीत संगीत एवं भाव नृत्य के साथ फागुन महोत्सव में आध्यात्मिक रस की वर्षा करके भाव विभोर कर दिया।भजन गायक अभि दीवाना ने बाबा के भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।मध्य रात में बाबा की महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम विराम को प्राप्त हुआ।
श्री श्याम आस्था परिवार के संयोजक मंडल ,संरक्षक अजय परमार अध्यक्ष नवनीत कनौजिया सचिव अनूप चौरसिया कोषाध्यक्ष संजय भैया लोकेश सक्सेना अरविंद गुप्ता सर्वेश दीक्षित गोपाल कश्यप मोहित शाक्य आकाश लखन गुप्ता अंकुर श्याम सुंदर गुप्ता ऋषभ अंकित गुप्ता व्यवस्था में लगे रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article