35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

व्यापारी नेता के भाई की दुकान में चोरी का प्रयास, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Must read

फर्रुखाबाद। शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम न लगने के कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम के भाई की दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार गौतम, जो कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी हैं, की दुकान शहर के नखास चौकी रोड पर कमला एजेंसी के नाम से संचालित होती है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बीती रात अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे।
सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। ताला टूटा देखकर उन्हें संदेह हुआ कि रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया है। हालांकि दुकान के अंदर सामान की स्थिति देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि संभवतः चोर पूरी तरह से वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए और मामले को लेकर चिंता जताई। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत न होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बन रहा है।
पीड़ित जितेंद्र कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी और अप्रिय घटना भी हो सकती है।
व्यापारियों ने भी प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article