23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डी फार्मा इंटर्नशिप के लिए जा रहे चाचा-भतीजे और छात्रा घायल

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में डी फार्मा इंटर्नशिप के लिए जा रहे चाचा-भतीजे और एक छात्रा घायल हो गई। हादसा चिलसरा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मंगली निवासी अमित कुमार (25) अपने चाचा अनिल कुमार (21) के साथ बाइक से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद जा रहे थे। बताया गया कि दोनों डी फार्मा इंटर्नशिप से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए सीएमओ कार्यालय जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक इससे पहले वे 12 बार कार्यालय जा चुके थे और लेटर पैड भी लगवा चुके थे, लेकिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं हो सके थे। सोमवार को दोनों 13वीं बार बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे।
बताया गया कि चिलसरा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही छात्रा नीलम (17) की बाइक से टक्कर हो गई। नीलम शमशाबाद की ओर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की जानकारी राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी शमशाबाद लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. अलीम अंसारी, फार्मासिस्ट कमलेश कुमार और फार्मासिस्ट विजय कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article