भाजपा ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, सभी को सदन में मौजूद रहने के निर्देश
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर होने वाली चर्चा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।
पार्टी की ओर से जारी व्हिप में सभी सांसदों को आज Lok Sabha में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में अहम चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार विपक्ष की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव को लेकर आज लोकसभा में बहस होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने और पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करने के निर्देश दिए हैं।
संसद के मौजूदा सत्र में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी हलचल


