33.3 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

जयंती पर महीयसी महादेवी को साहित्यकार समाज ने किया नमन ,

Must read

प्रतिमा स्थल के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाए जाने की डी एम से मांग
फर्रुखाबाद। छायावादी युग की प्रतिनिधि कवियत्री पद्म विभूषण महीयसी महादेवी वर्मा की जयंती के मौके पर के नगर की प्रमुख साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन रेलवे रोड स्थित महादेवी वर्मा के प्रतिमा स्थल पर हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी समेत शहर के गणमान्य नागरिकों और साहित्यकारों ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर साहित्य की देवी की प्रतिमा को माला अर्पण कर साहित्य जगत को प्रतिभा से अभिषिक्त करने प्रार्थना की। प्रथम स्थल के सामने रखें ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए संस्था की ओर से संयुक्त ज्ञापन दिया गया।
बताते चलें की अभिव्यंजना के विशेष प्रयासों से रेलवे रोड पर मूर्ति की स्थापना अब से लगभग दो दशक पहले हुई थी तब से लगातार लगातार यह कार्यक्रम उनकी पुण्यतिथि पर होता चला रहा है। इसी क्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य व्यापारी नेता संजय गर्ग के संयोजन एवं संस्था के समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ ।
कार्यक्रम के संयोजक संजय गर्ग ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग करने की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ गजलकार नलिन श्रीवास्तव, कवि एवं मंच संचालक महेशपाल सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला वरिष्ठ ने जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम,उपकारी, संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महामंत्री आलोक रायजादा, कवि एवं पत्रकार उपकार मणि उपकार, राजेश हजेला , निमिष टंडन, प्रखल दीक्षित, रवींद्र भदौरिया, वरिष्ठ व्यापारी विनय अग्रवाल, संजू शर्मा, नवीन मिश्रा नब्बू , आलोक मिश्रा, छोटू, राम शंकर अवस्थी अबोध , गणेश शंकर शुक्ला,भारती मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, अनुराग पाण्डेय अनुभव सारस्वत, समेत अनेक सुधीजन मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article