33.2 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

बम से उड़ाने की धमकी से दहशत: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे अलर्ट, युवक हिरासत में

Must read

कानपुर। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार शाम हड़कंप मच गया। कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई सूचना में कहा गया कि “शाम सात बजे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा, सब कुछ खत्म हो जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया और पूरे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने प्लेटफार्मों से लेकर फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, पार्सल कार्यालय और टिकट काउंटर तक की बारीकी से जांच की। स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थानों की भी चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान की रैंडम स्कैनिंग की गई और संदिग्ध दिखने वाले बैग व पैकेटों की विशेष जांच कराई गई।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता का बयान

सत्यजीत गुप्ता (डीसीपी पूर्वी) ने बताया कि सूचना मिलते ही एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया। पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया था। यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कॉल करने वाला युवक हिरासत में
करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था और संभव है कि उसी मोबाइल से यह कॉल की गई हो। हालांकि पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से युवक से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं।

यातायात पर असर नहीं

अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान रेल यातायात को बाधित नहीं किया गया, लेकिन एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल जरूर बना रहा, हालांकि जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की अफवाहों से जनसुरक्षा को खतरा न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article