29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

Must read

 

फर्रुखाबाद:(ब्यूरो )थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर रेलवे लाइन के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि नीचे अंडरगारमेंट था। उसकी पीठ पर खून के निशान भी दिखायी दिए। शव के पास रेलवे लाइन के बीच स्लीपर के समीप 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। तमंचा खुला हुआ था और उसकी क्षतिग्रस्त मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा था।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजबसिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में शव की पहचान कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन शुक्ला के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार अमन दवा विक्रेता था और उसके पिता के घर में ही परचून की दुकान है। परिजनों ने बताया कि अमन मंगलवार शाम घर से कहीं चला गया था। सुबहउसका शव रेलवे लाइन के पास मिलने की जानकारी हुई। परिजनों ने अमन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पास तमँचा भी मिला है उसकी भी जाँच की जा रही है |पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article